Monday 23 April 2018

RAMDHARI SINGH DINKAR KRISNA KI CHETAWANI

24  नवंबर  आते ही सभी कविता  प्रेमियों  के दिमाग में एक कवि  का नाम याद  आता  है।  और वो  कवि  है "रामधारी  सिंह  दिनकर "
आज हम उनके पुण्यतिथि  पर उनका एक  प्रसिद्ध  कविता प्रस्तुत  करने जा  रहे है। 
मुझे उम्मीद है की आपको ये कविता पसंद आएगी। 

कृष्ण की चेतावनी 

 वर्षों तक वन में घूम-घूम,
बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर,
पांडव आये कुछ और निखर।
सौभाग्य न सब दिन सोता है,
देखें, आगे क्या होता है।

मैत्री की राह बताने को,
सबको सुमार्ग पर लाने को,
दुर्योधन को समझाने को,
भीषण विध्वंस बचाने को,
भगवान् हस्तिनापुर आये,
पांडव का संदेशा लाये।

‘दो न्याय अगर तो आधा दो,
पर, इसमें भी यदि बाधा हो,
तो दे दो केवल पाँच ग्राम,
रक्खो अपनी धरती तमाम।
हम वहीं खुशी से खायेंगे,
परिजन पर असि न उठायेंगे!

दुर्योधन वह भी दे ना सका,
आशीष समाज की ले न सका,
उलटे, हरि को बाँधने चला,
जो था असाध्य, साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है।

दुर्योधन वह भी दे ना सका,
आशीष समाज की ले न सका,
उलटे, हरि को बाँधने चला,
जो था असाध्य, साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है।

यह देख, गगन मुझमें लय है,
यह देख, पवन मुझमें लय है,
मुझमें विलीन झंकार सकल,
मुझमें लय है संसार सकल।
अमरत्व फूलता है मुझमें,
संहार झूलता है मुझमें।

No comments:

my review about samsung glaxy not 9

if we talk about best display smart phone in the market . the Samsung galaxy not 9 beat all smart phone in the market.this phone has amoled...